गुरु की चरण-रज
सामान्य लोग देह धारी गुरु के पैर की धूल को ‘चरण-रज’ मानते हैं। यह गलत है। यहां ‘रज’ का अर्थ धूल नहीं, ज्ञान की चेतन तरंगें हैं। इन में प्रकाश बिंदु जैसे रजत कण होते हैं। इसीलिए रज कण कहे जाते हैं। अब इसे अच्छी तरह समझते हैं।
हम सब की देह में जीवात्मा है। हम सब देह धारी हैं। हमारी जीवात्मा में जो जीव है वह अज्ञानी है। गुरु की जीवात्मा वाला जीव ज्ञान युक्त होता है। इस कारण उस का देह भाव छूट जाता है। अहंकार, आसक्तियां, विकार आदि तिरोहित हो जाते हैं। वह खुद की सांस में सोऽहम् सुनता है। वह सदैव प्रभु के ध्यान में ही लीन रहता है। इन सब के फलस्वरूप उस के चरणों के अंगूठों से (विशेषतः दाहिने अंगूठे से) सतो गुणी या ज्ञान की तरंगें निकलती रहती हैं। हथेलियों से भी ऐसा ही होता है। यह गुरु की स्वेच्छा से होता है ; वह स्वयं के संकल्प से इन तरंगों के बाहरी कंपन रोक सकता है।
यह अपका भाग्य ही है कि जब आप वहां गए, चरण स्पर्श किया और उस वक्त वे तरंगें निकल रही हों। ...या गुरु आप पर कृपा करने के लिए चुपचाप ऐसा कर दे। अब यह भी समझ लें कि गुरु के केवल अंगूठे पर अपना ललाट लगाना चाहिए या अपने हाथ की मध्यमा अंगुली से स्पर्श करना चाहिए। क्यों? इसलिए कि ये ऊर्जा के अवशोषक (रिसेप्टर) होते हैं। ...ऐसा अवसर मिलना बहुत मुश्किल है। प्रायः गुरु जन अपने चरण पांव में दबा कर (अधिकतर दाहिना चरण) बैठते हैं ; क्यों कि यह दोैत अयोग्य के लिए नहीं होती हे। अयोग्य का मतलब है नकारात्मक योच वाला मनुष्य या मुरीद ( हां, दीक्षा के बाद भी अनेक शिष्यों की ऐसी कमजोरी एवं विकार दूर नहीं होते हैं।
ऐसा गुरु जहां बैठता है वहां इन तरंगों से बनने वाला प्रभाव क्षेत्र ( मेगनेटिक फील्ड) रहता है। उस घेरे मे बैठने से हमारा मन तत्काल शांत हो जाता हे ; सुकून मिलता है। गुरु की वाणी में भी इन तरंगों का असर रहता है । इसीलिए उनकी बात प्रभावित करती है। किंतु ऐसे गुरु प्रायः मिलते नहीं हैं। एक दो सिद्धियों के बल पर चमत्कार दिखाते रहने वाले मनुष्य ही गुरु बन कर बैठे रहते हैं।

No comments:
Post a Comment