Saturday, 30 November 2019

      खुद की नींद, खुद ही जागो !
यह केसे सम्भव है कि नींद में आप सोए हुए हो और कोई दूसरा आप की जगह जाग जााए। स्वयं आप को ही नींद से उठना होगा।  खुद को ही खुद की नींद से जागना होगा। जगे हुए हो तो संसार है ; सोये हुए हो तो कुछ नहीं। ऐसे ही अंदर स्वयं जागो गे तब ही बोध होगा। गुरु तो जगा हुआ है ; तुम उस के पास बैठ कर भी सो रहे हो। गुरु तो अनासक्त है ; तुम ही आसक्ति में हो- खुद के प्रति, दूसरों  के प्रति और गुरु के प्रति। गोतम बुद्ध ने कहा कि तुम मुझे मत पकङो ; मेरे प्रति आसक्ति मत रखो; मेरी सेवा पूजा मत करो। मै तो तुम्हारी खुद के प्रति भी आसक्ति छुङाना चाहता हूं। इसलिए मेरे पास बैठो, ध्यान की विधि सीखो ओर चले जाओ, अभ्यास करो, खुद जागो।
        गुरु तो मुक्त हो गया ; मुरीद अभी भी बंधन में दुख भोग रहे हैं। गौतम बुद्ध चले गए ; पीछे उनके ही मठों में अराजकता फैली और मठ बिखर गए। साए हुए को तो गुरु भी पार नहीं लगा सकेगा।
 जो जागा नहीं वह मर गया। जागा, वह तर गया (मुकत हो गया)। उसे अपने स्वरूप् का ज्ञान हो गया। बंधन बांधने का झंझट मिट गया। मृत्यु हट गई। मोह छूट गया। अब वह निष्काम हो गया। जागे बिना निष्काम होना असम्भव है। जिलाधीश बन जाओगे तो बाबू होने की कामना छूट जाएगी। ऐसे ही स्वरूप का ज्ञान होते ही अन्य कामनाएं झर जाएंगी।
     तुम पढना चाहते थे, पढ लिए। अधिकारी बनना चाहते थे, बन गए। शादी करना चाहते थे, कर ली। बात चाहत की ही तो है। तुम सुख समृद्धि के अलावा अन्य कुछ नहीं चाहते हो। गुरु के पास भी सांसारिक कष्ट दूर कराने के लिए ही जाते हो। जो कोई बोध के लिए जाता है , उस में वेसा ही संकल्प होता है। संकल्प के साथ अभ्यास। अभ्यास के साथ मनोयोग। फिर उसी मनोयोग में स्थिर रहने का जुनून। तब अंदर उजाला होता है। नींद की जरूरत नहीं रहती। इसे कहते हैं -  जागी हुई रात की सुबह। साधना के रूपांतरण की सुबह।

No comments:

Post a Comment