सुरत शब्द- योग !
सुरत यानी आत्मा,शब्द यानी नाद और योग का अर्थ है जोड़ना। मतलब है शब्द यानी नाद द्वारा आत्मानुभूति, परमात्मानुभूति, समष्टि ब्रह्म में लीन हो जाना। यह हमारे वैदिक कालीन नाद योग का ही आधुनिकीकरण है। नाद अर्थात् अनाहत् ध्वनि ‘ओऽम्’(साधना के दौरान अन्य कई नाद ध्वनियां भी सुनी जाती हैं)। यह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में गूंज रहा है। ऐसे ही मनुष्य के चिदाकाश में भी यही ओंकार ध्वनि गुंजायमान है। यह नाद दिव्य है। इसे लिखा नहीं जा सकता है। हमारा आंतरिक नाद ही हमें ब्रह्म नाद या ब्रह्माण्डीय ध्वनि से जोङता है। इसीलिए यह शब्द अथवा सुरत शब्द ( सुरत यानी आत्मा को ब्रह्म से जोङना ) योग है। हम इस आंतरिक नाद तक पहुंच सकें , इसलिए कोई शरीर धारी गुरु हमें व्याकरण वाले शब्दों में मंत्र देता है। ये मुंह से या कण्ठ में बोले जाते हैं, जब कि नाद केवल खुद के भीतर सुना जाता है। ...अध्यात्म में शब्द का मतलब नाद ही होता है।
तो स्पष्ट हुआ कि बाहरी गुरु हमें उन शब्दों में मंत्र देतउ है जो लिखे जा सकते हैं। ंइन में गुरु स्वयं के संकल्प से रूहानी शक्ति प्रविष्ट करता है। बाद में जप, ध्यान और भजन से यह मंत्र शक्ति हमें इस योग्य बनाती है कि हम अपने चिदाकाश में अनादि नाद सुन सकें। तुमिरन, ध्यान एवं भजन से अंदर एकाग्रता बढती है। इसी अंदरूनी ध्यान के परिणाम स्वरूप हम चिदाकाश ( चित् रूपी आकाश) में नाद ब्रह्म की अनुभूति करते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि हमें इस परिणाम तक आंतरिक गुरु ले जाता है। यह आंतरिक गुरु आत्मा है। आत्मा बोध स्वरूप है, ज्योति स्वरूप है। इसी ज्योति को ‘बिंदु’ भी कहा गया है।जब यह अनुभूति होती है तब साधक यहां थोङे समय ठहर जाता है। बिंदु और नाद का समन्वय आनंदमयी होता है।

No comments:
Post a Comment