कीर्तन यानी लय-ध्वनि- योग !
योग का अर्थ है जुङना ; स्वयं से और परम से ; व्यष्टि मै से तथा समष्टि मै से ; आत्मा एवं परमात्मा से। इस के लिए आठ मार्ग हैं - हठयोग, भक्ति, ज्ञान, कर्म, तंत्र, मंत्र गुरु और कीर्तन या ध्वनि योग। यह शब्द कृत् या कीर्त से बना है। इस का अर्थ है उच्चारण, बोलना। एक ही शब्द या मंत्र अथवा ईश्वर के गुण बार बार बोलना, दोहराना, लय में गुणगान करना, एक गायक के पीछे सामूहिक रूप से गायन करना। देवर्षि नारद से शुरू इस कीर्तन योग को मानसिक एवं परम शांति अर्जित करने के लिए सरलतम किंतु सशक्त माध्यम माना जाता है।
कीर्तन के लिए संयोजित मंत्र के अक्षर व शब्द चेतन होते हैं। प्रत्येक अक्षर वायब्रेट करता है। संयोजित शब्दों का एक धुन में लय के साथ गायन किया जाता है। साथ में संगीत भी होता है। तो शब्द, धुन, लय एवं संगीत के संयुक्त प्रभाव से उस जगह रोमांचकारी वायब्रेशंस का घेरा बन जाता है। इस के प्रभाव से संकीर्तन के सहभागी भाव विभोर हो जाते हैं। कुछ का कोई सूक्ष्म चक्र उद्दीप्त हो जाता है ; और वे रूहानी मस्ती में डूब जाते हैं। यही अवस्था आत्म-योग है -स्वयं के अंदर वाले मै (जीवात्मा) से जुङ जाना। जब यही कीर्तन स्वयमेव अंदर होने लगता है तो समवेत रूप में यह ‘नाद’ बन जाता हैं तब जीवात्मा का ‘जीव’ तिरोहित हो जाता है । केवल समष्टि मै यानी आत्मा रह जाता है - परम शांति, परमानंद। यह योग है -समष्टि मै से जुङ जाना; स्वयं के दिव्य मै का भी तिरोहित हो जाना ; सोऽहम्।

No comments:
Post a Comment