तब आप मुक्त हैं !
आत्मा चेतन तत्व है। जीव , प्रकृति का भोग तत्व है। जीवात्मा दोनो का यौगिक है - जैसे पानी एचटूओ का यौगिक होता है। प्रयोगशाला में ‘ओ’ को ‘एचटूओ’ से पृथक किया जा सकता है। ऐसे ही कर्म योग स जीव तत्व या जीव ओज भाव से आत्मा को अलग कर सकते हैं - संचित कर्म भोग लो ओर नये भोग वादी कर्म मत करो। परिणाम स्वरूप जीव नष्ट हो जाएगा। जब कोई कर्म फल शेष ही नहीं है तो पुनर्जन्म भी नहीं होगा। केवल आत्म तत्व रह जाएगा। केवल ज्ञान , बोध, परम शांति, आनंद रह जाएगा। यही जीवन मुक्ति है ; अब जीवन तो है किंतु न कामना, न विकार, न कष्ट, न कोई भय। कर्तव्य कर्म होते रहेंगे ; आप निर्विकार रहेंगे
अब प्रश्न है कि ऐसे कर्म किस विधि से करें ? ईस के लिए सीधा सा उपाय है कि स्वयं को कर्ता मत समझो। यह बात गांठ बांध लो कि कर्ता तो भगवान है ; मै तो मात्र निमित्त हूं। इस का सब से बङा लाभ तो यह होगा कि कोई गलत कार्य नहीं करोगे। शुरू में बहुत अटपटा लगेगा लेकिन बीद में यह स्वभाव बन जाएगा। बस, तब चलता रहेगा कर्मयोग।
यदि पत्थर को तराश कर उस में भगवान की मूर्ति को उकेरना सम्भव है तो मनुष्य भी अपनी सोच एवं आचरण का परिष्कार करते हुए स्वयं में प्रभु रूप् को साकार कर सकता है ! लेकिन प्रस्तर प्रतिमा को हाथ जोङ कर ही काम चला लेने वाला मनुष्य खुद को तराशे जाने के श्रम से बचाए रखता है।

No comments:
Post a Comment