आत्मा-जीवात्मा !
यह शब्द अत् धातु से बना है ; इस का अर्थ हुआ जो सतत हे, सतत प्रवहमान है। यह आप् धातु से बना है तो अर्थ हुआ व्याप्त, सर्वत्र व्याप्त। आदि शंकराचार्य के अनुसार - आत्मा सब को व्याप्त करता है, सब को ग्रहण करता है। इस तरह स्पष्ट हुआ कि आत्मा ही जीव अजीव जगत का आधार है।
जीवात्मा यानी जीव और आत्मा। जब आत्मा पर जीव की उपाधि आरोपित हो जाती है तो उसे जीवात्मा कहते हैं। मतलब यह कि जब आत्मा किसी देह की शक्ति बन जाती है तो जीवात्मा कही जाती है। क्यों ? इसलिए कि देह में जीव होता है। यह जीवात्मा हमारी देह में व्याप्त रहती है। यद्यपि यास्क और शंकराचार्य जैसे प्रज्ञा पुरुष आत्मा को ही परमात्मा अथवा ब्रह्म मानते हैं तथापि इस का व्यष्टि रूप में भी प्रयोग होता है। तब हम कहेंगे कि कि जो आत्मा एवं जीवात्मा को व्याप्त किये हुए है वह परमात्मा या ब्रह्म है। और ब्रह्म ? वह अपने ही तत्व से व्याप्त है ; वैसे ही जैसे सवर्ण के गुण , स्वर्ण तत्व से व्याप्त होते हैं।
वापस जीवात्मा की बात करें । एक हैं प्रोफेसर रंजन। देह धाारी जीवात्मा का नाम है रंजन। प्रोफेसर उपाधि है। अब रंजन पर प्रोफेसर वाली उपाधि हावी हो गई। रंजन का व्यवहार, चाल ढाल, रहन सहन आदि प्रोफेसर जैसा हो गए। रंजन पीछे रह गया। वह मरा तो अखबार में खबर छपी कि ‘प्रोफेसर’ रंजन का देहांत। मृत्यु के बाद भी उपाधि ने पीछा नहीं छोङा। उपाधि इतनी प्रबल होती है। ...ऐसे ही जीव की उपाधि ने आत्मा को ‘जीवात्मा’ बना दिया। अब जीवात्मा ही कर्ता, भोक्ता हो गया। मै ब्रह्म हूं के स्थान पर ‘मै शरीर हूं, ’ हो गया। मृत्यु के क्षण भी यही भाव रहा कि मै( जीवात्मा धारी देह) मर रहा हूं। जीव वाली उपाधि ने पीछा नहीं छोङा। अगले जनम का कारण बन गई। जन्म जन्मांतर तक ऐसा ही चलता रहता है। इस जीव भाव से स्वयं को मुक्त कर लेना ही मुक्ति है। अपनी चेतन शक्ति आत्मा को जान लेना ही मुक्ति है। खुद की असीमता का बोध ही मुक्ति है। भोगवाद से कर्मवाद में प्रवृत्त हो जाना ही मुक्ति है।
इस तरह आत्मा चेतन शक्ति है। जीवात्मा कर्म एवं भोग शक्ति है। प्राण हमारे शरीर की कोशिकाओं को आक्सीजन या जेव ऊर्जा देता है। कोशिकाएं शरीर को कार्य ऊर्जा देती हैं। इसी ऊर्जा से मस्तिष्क भी सक्रिय रहता है। दूसरे शब्दों में शरीर 24 तत्वों वाली देह है। सूक्ष्म शरीर जीवात्मा सहित अंतःकरण है। आत्मा कारण शरीर है ; जीवात्मा के ‘जीवित’ रहने का कारण। जीवात्मा भोग संस्कारों के समाप्त होने तक लीवित रहजी है। परमात्मा या ब्रह्म कारणातीत है ; किसी भी प्रकार के कार्य कारण से परे है।
ऐसा माना जाता है कि भोतिक शरीर पंच महाभूतों(तत्वों) से बनता है। सूक्ष्म देह परमाणुओं से निर्मित होती है। ऐसे ही कारण या लिंग शरीर प्रकाश के अणुओं (दिव्य फोटोन) से बना हुआ होता है। सूर्य विज्ञान में पारंगत महात्मा कभी भी दृश्य अदृश्य रूप धारण कर लेते हैं।ं जैसे परमाणु विशेषज्ञ न्यूक्लियर बम बना कर उसमें निहित अपार ऊर्जा को प्रमाणित कर देता है वैसे ही ब्रह्म ऋषियों एवं सिद्धों ने आत्मा की अनंत शक्ति को स्पष्ट किया। बाबा जी महाराज ऐसे ही महात्मा रहे हैं। अपार्थिव सिद्धाश्रम को उनका ‘निवास’ बताया जाता है। लोक मत के अनुसार उन्होंनं आदि शंकराचार्य, महात्मा कबीर एवं सांई बाबा को भी द्रिया योग सिखाया । ।

No comments:
Post a Comment