सूफी ; आज के संदर्भ में
बात आज के संदर्भ में कर रहा हूं। जो मनुष्य भक्त है वह सूफी है। जिस में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य आदि गुण हैं वह सूफी है। धर्म चाहे जो हो। जाति कोई सी हो। गरीब हो या अमीर। स्त्री हो अथवा पुरुष। जो मन मस्तिष्क से साफ है चह सूफी है। उसे वैष्णव, शैव, बौद्ध, जैन , ईसाई आदि भी कहा जा सकता है।
जो संतोषी है वह सूफी है। सम्यक वाणी, दर्शन एवं सम्यक कर्म का पालन करने वाला सूफी है। ऐसा नहीं कि बाल बढा लिए, किसी हुजरे में बैठ गए और सफेद वस्त्र धारण कर लिये ; और हो गए सूफी। किसी के कपङे साफ लेकिन मन में मैल तो उसे सूफी कौन कहेगा ! दरगाह में बैठे हो किंतु मन में द्वेष है, अहंकार है, ईर्ष्या है; तो वह सूफी नहीं है। वह भक्त भी नहीं और साधक भी नहीं। सदियों से एक धोखा चला आ रहा है - साधु के वेश में शेतान ; महात्मा के रूप में दुरात्मा ; योगी के वेश में भोगी। रावण ने साधु के वेश में ही सीता का अपहरण किया था। अतः सूफी कोई वेश नहीं, आचरण है। कपङे कोई से हों, बैठक कहीं भी हो, भाषा कोई भी हो ; आचरण समान होगा, सदाचरण ही होगा। कपट नहीं, वासना नहीं, आडम्बर नहीं। कोठरी में बैठने वाला फकीर एवं सिंहासन पर विराजमान सम्राट , दोनो सूफी हो सकते हैं।

No comments:
Post a Comment