Wednesday, 13 November 2019

 ओऽम् से परम गति !

गीता में आठवें अध्याय के 12,13 श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जीवन के अंतिम क्षण में ओम् के उच्चारण से परम गति प्राप्त होती है। आगे सत्रहवें अध्याय के 23-26 श्लोक में स्पष्ट करते हैं कि यह ओम् यूनिवर्सल साउण्ड है ; ब्रह्माण्डीय ध्वनि। यही ब्रह्म है - ओम तो क्षर या सगुण ब्रह्म है। ‘तत’ अक्षर या निर्गुण ब्रह्म और ‘सत्’ अव्यक्त (सगुण निर्गुण से परे) ब्रह्म है। इसलिए यह मुक्ति दायक कहा गया है।
   लेकिन अंतिम समय इस ओम रूपी ब्रह्म का ध्यान एवं उच्चारण कहुत कठिन है। इसी अध्याय के छठे श्लोक में कहा गया है कि मनुष्य जीवन भर जिस भाव में रहता है वही भाव अंतिम समय स्मरण होता है । फिर उसी के अनुकूल अगला जन्म मिजता है। अतः यदि कोई मनुष्य आजीवन प्रभु के ध्यान में रहा है तो उसी को मृत्यु शैया पर ईश्वर का स्माण होगा। ऐसा व्यक्ति यदि अपनी इंद्रियों को उस वक्त सांसारिक भोगों से हटा कर स्थिर मन से परमात्मा का ध्यान करते हुए ‘ओऽम्’ बोलता है तो अवश्य ही उसे परम गति मिलती है। फिर उस का पुनर्जनम नहीं होता है। इस प्रकरण में यह बात भी स्पष्ट हो गई कि अंतिम समय मनुष्य के अंदर जैसा भाव रहता है उसी के अनुसार उसे अगला जन्म ( मनुष्य,पशु या देव योनि) मिलता है। इसलिए पुनर्जन्म हमारे अपने ही कर्मों एवं विचारों का परिणाम होता है। पुनर्जन्म नहीं हो, यह भी अबंधन कारी कर्मों का परिणाम है। 



No comments:

Post a Comment