आत्मा ही गुरु है !
यह बात भगवान शिव ने कही। पार्वती के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आत्मा ही गुरु है। आत्मा यानी ज्ञान तत्व ; वह शक्ति जो हमें संसार का व सत्य का बोध कराती है। यही शक्ति आत्मा कही गई है। प्रकृति में इसे ही महत् तत्व कहा गया है। इसी महत् से अन्य सारे तत्व व्यक्त हुए हैं। यह भी सर्वत्र व्याप्त है। प्रत्येक मन्वंतर के सम्पूर्ण ज्ञान की कोडिंग इस में रहती है; वैसे ही जैसे डी.एन.ए. में हमारे पूर्वजों के गुण अवगुण के कोड संचित रहते हैं और माता पिता से संतान को मिलते हैं। तो आत्म शक्ति से हम प्रकृति में विद्यमान इस कोडिंग को खोल सकते हैं। जिस ने ऐसा कर लिया वही देहधारी गुरु हो जाता है। जिस तरह स्वर्ण को तत्व से जान लेने वाला सुनार कहा जाता है , वैसे ही आत्मा के तत्व का ज्ञाता गुरु , योगी या ज्ञानी कहा जाता है।
देह धारी गुरु का अर्थ है , ऐसा मनुष्य जिस के अंतःकरण में मन-बुद्धि-अहंकार ,ज्ञान से नियंत्रित हैं। सामान्य मानव का अंतःकरण भोक्ता भाव के प्रभाव में रहता है।
गुरु से नाम- दीक्षा लेने के उपरांत भी यदि आप इस आत्म शक्ति तक नहीं पहुंचं तो अज्ञानी ही रह जाओगे।

No comments:
Post a Comment