Saturday, 16 November 2019

        खुद की रूहानी यात्रा खुद ही करो !
यह असम्भव है कि आप को अपने ही आत्मा की अनुभूति कोई दूसरा करादे। आप खुद पानी पिओगे तभी प्यास बुझेेगी।
   अब समझो - देह की प्राकृतिक क्रियाएं होने दो। तुम देह में ठहरो मत । देह से गुजरते हुए आत्मानुभूति की तरफ आगे बढते रहो। केवल कर्तव्य कर्म करो। इंद्रियों को उनके कर्म करने दो किंतु उन्हें स्वाद का चस्का मत लगने दो। रोज सुबह साढे चार बजे उठो ; नहाना जरूरी हो तो नहा लो अन्यथा मुंह साफ कर के बैठ जाओ। कमर सीधी रखो। अब सांस छोटी लो ( नाक से आज्ञा चक्र तक)। सम्भव हो तो श्वास की टक्कर आज्ञा चक्र पर लगाओ। सांस धीरे धीरे लो ( एक मिनट में 8-10 ; सामान्य मनुष्य 15 सास लेता है)। अभ्यास करोगे तो ऐसा हो जाएगा। अपना ध्यान नाम या मंत्र अथवा श्वास पर रखो। मन की भाग दौङ की परवाह मत करो ; यह उस का स्वभाव है। प्रतिदिन आधा घण्टा ऐसा अभ्यास करो। इस से श्वास, नाम ओर ध्यान में एकत्व हो जाएगा। ऐसी ही निरंतर साधना की अंतिम परिणिति आत्मानुभूति बताई गई है। (शेष फिर कभी)।

No comments:

Post a Comment