Thursday, 5 December 2019

पुरुषवाद से आक्रांत स्त्री ! हम इसे यौन आतंकवाद कहते हैं। हमारी सरकार बन्दूक वाले आतंकवाद के विरुद्ध सारी दुनिया में शोर मचा रही है किंतु अपने ही देश में इस यौन आतंकवाद पर बयान दे कर आगे निकल जाती है। स्त्रियों को इस लगातार दुष्कर्म से बचाने के लिए कोई ‘सर्जीकल स्ट्राइक’ क्यों नहीं किया जाता है। किसी भी सरकार ने आज तक स्त्रियों को यौन सुरक्षा देने के लिए कोई रेपिड एक्शन फोर्स और राष्ट्रीय महिला सुरक्षाा कानून नहीं बनाया। (महिला आयोग तो बेअसर सिद्ध हो गया)। जिन राज्यों में महिला मुख्यमंत्री रही हैं वहां भी ऐसा नहीं किया गया। समझ में यह भी नहीं आता कि हमारी जनता ने ही दुष्कर्म के विरुद्ध कभी भी देश व्यापी निर्णायक आंदोलन क्यों नहीं चलाया। होता यह है कि किसी स्त्री के विरुद्ध यौन आतंकवादी घटना जनता के लिए एक खबर होती है ; मीडिया के लिए एक मुद्दा ; विपक्षी दलों के लिए सरकरा की अस्थाई खिंचाई करने वाला मामला ; सरकार के लिए तत्काल बङे और सख्त बयान देने का आधार ; बस। सारा दर्द पीङिता एवं उस के परिवार के हिस्से में सिमट कर रह जाता है। शोर ज्यादा होता है तो सरकार कोई तुयटीकरण वाला कदम (नौकरी देना या आर्थिक मदद) उठा कर अपनी रूटीन राजनीति में व्यस्त हो जाती है। अब ऐसा ही एक ज्लता हुआ सवाल - बार बार होती रहने वाले दुष्कर्म जेसी घटनाओं के विरुद्ध इस देश की सारी महिलाएं एक साथ सङक पर क्यों नहीं आईं ? एसे अपराध विदेशों में भी होते हैं ; तो विश्व भर की स्त्रियों ने इस संदर्भ में कभी भी वेश्विक आंदोलन क्यों नहीं चलाया ? यदि ऐसा किया जाता तो कोई निर्णायक परिणाम अवश्य सामने आता। स्त्री के साथ दैहिक स्तर पर छल करना, उसे प्रताङित , अपमानित व लांछित करना तो आरम्भ से ही चल रहा है। लेकिन आज स्त्री देह का व्यावसायिक उपभोक्तावाद , अपराध की सीमा तक बढ गया है। नारी देह की नग्नता की सीमा को छूती हुई तस्वीरें छापी जा रही हैं, दिखाई जा रही हैं। इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों पर तो यह ब्ल्यू मड या नीले दलदल की तरह फैल गया है। ऐसे ही वोकल रेप, विजुअल रेप, रेप इन चैट आदि भी प्रदूषित पुरुषवाचक का प्रमाण है। यह सारा का सारा यौन आतंकवाद है। इस के खिलाफ कहीं रोक नहीं, निषेधाज्ञा नहीं, जेहाद नहीं, आमरण अनशन नहीं ओर शिखर सम्मेलन नहीं। पहनावा बिंदास, योच बिंदास, पत्रिकाएं व फिल्में बिंदास ओर महिला-ग्लेमर भी बिंदास। कोन रोके ? कोन टोके ? कोन जेहाद करे ? जो कुछ आधुनिकता व ग्लैमर के नाम पर हो रहा है ओर न चाहते हुए भी स्वीकार्य चल रहा है , उस का परिणाम ! कहीं ऐसा तो नहीं कि अप्रत्यक्ष योनवाद को यह ‘आधुनिकता’ ही बढावा दे रही है ! ओर पुरुषवादी योनेषणा इस का दोहन कर रही हे ! जो वर्ग इस से असहमति व्यक्त कर रहा हे उसे पिछङेवाद की तोहमत के साथ उपेक्षित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment